तहसील में अनपढ़ प्रत्याशी हुये अबैध बसूली का शिकार

Uncategorized

prchaफर्रुखाबाद: जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के शपथ पत्र व नामाकंन पत्र सत्यापन के नाम पर तहसील से लेकर विकास भवन तक प्रत्याशियों से कुछ जानकार लोगो ने जमकर अबैध बसूली कर डाली| लेकिन किसी ने उनकी तरफ ध्यान नही दिया|

रविवार को जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य का पर्चा खरीदने के काउन्टर लगाये गये थे| तहसील में तो कुछ जानकर लोग अनपढ़ प्रत्यशियो से शपथ पत्र व नामाकंन पत्र सत्यापन व उसको भरने के नाम पर 500 से 1000 हजार रुपये बसूल किये गये| दूर दराज से आने वाले विभिन्य पदों के दावेदारों को कई कई घंटे लाइन में लगकर अपना पर्चा भरना पड़ा| जबकि शपथ पत्र व नामाकंन पत्र सत्यापन का सरकारी शुल्क केबल 40 रूपया ही है| लेकिन इसके बाद भी जानकारी के आभाव में जमकर अबैध बसूली का शिकार हुये|

यदि हाल व्लाक बढ़पुर व विकास भवन के आस-पास कई जगह देखा गया| जंहा काउंटर लगाकर प्रत्याशियों से अबैध बसूली जमकर की गयी| अधिकारी इस बात पर अपना मुंह खोलने को तैयार नही है|