महिला से बदमाशो ने तमंचा दिखाकर जेबरात लूटे

Uncategorized

LUUTफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी साधन सहकारी समिति के सचिव सुरेश चन्द्र शाक्य की पत्नी नन्ही देवी के साथ बदमाशो ने जेबरात लूट लिये|

नन्ही देवी सुबह टहलने के लिये निकली थी| वह हथियापुर मार्ग से वापस जा रही थी| तभी बाइक सबार बदमाशो ने महिला की कनपटी पर कट्टा लगाकर मार डालने की धमकी दी| जिसके बाद बदमाश कुंडल लूट कर हथियापुर की तरफ भाग गये| वही कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दमदमामार्ग से गुजर रहे कन्नौज गुरसहायगंज के ग्राम तेराजाकट निवासी महिला मनीषा पत्नी अनिल कुमार त्रिवेदी को सोने की चेन तोड़कर बदमाश फरार हो गये| पुलिस ने महिला को कुछ शातिरो की फोटो दिखाई तो महिला ने लुटेरे की पहचान कर ली| पुलिस जाँच में जुटी है|