एफवीएम टीम ने गंगा की गोद को किया साफ

Uncategorized

mohan agrvalफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओ को ने पांचाल घाट पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया| जिसमे पंहुचे कार्यकर्ताओ ने गंगा घाटो की कई घंटे सफाई की|

विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में पंहुचे मंच कार्यकर्ताओ ने सफाई अभियान की शुरुआत ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा से लेकर गंगा तट तक सफाई अभियान चलाया| पहले मुख्य सड़क पर सफाई अभियान चला उसके बाद गंगा घाट पर कार्यकर्ताओ ने झाड़ू लगाई|

कार्यकर्ता मोहन अग्रवाल के साथ झाड़ू, फावड़ा व तसला लेकर सफाई अभियान में जुटे रहे| तकरीबन चार घंटे तक चले सफाई अभियान में ही कार्यकर्ताओ ने जनता को गंगा सफाई के प्रति जागरूक करने के लिये पर्चे बांटे मोहन अग्रवाल ने दुकानदारो से अपील कर कहा कि गंगा के पास गंदगी ना करे इससे जनपद आने वाले लोगो को हमारी मानसिकता का पता चलता है| उन्होंने कहा फर्रुखाबाद का प्रशासन सफाई को लेकर सजग नही है| उन्होंने कहा कि यंहा की गंदगी देखते ही लगता है कि सफाई होती ही नही|

उन्होंने घोषणा की गंगा सफाई अभियान में उलेखनीय योगदान करने वाले कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा| इस दौरान सफाई अभियान में मनोज रस्तोगी, विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन,युवा अध्यक्ष विजय मिश्रा, व्यवसायी कुलबिन्दर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल, रवि गुप्ता, रंजित मिश्रा, राजकुमार वर्मा अवनीश साध, ब्रजेश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे|