हिन्दू महासभा के निलंबित जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन ने दिया त्यागपत्र

Uncategorized

MUKESH VATHMफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के निलंबित जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम सहित उसके दो दर्जन साथियों ने हिन्दू महासभा से त्याग पत्र दे दिया| उन्होंने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप भी लगाये है|

मुकेश वाथम ने प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा को भेजे गये त्याग पत्र में कहा है कि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा अनैतिक कार्य, अबैध बसूली, संगठन में जुटवाजी, कार्यकर्ताओ के प्रति असम्मान जनक व्यवहार करने के चलते संगठन से कई कार्यकर्ता त्याग पत्र दे रहे है| मुकेश वाथम के साथ ही साथ युवा जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा, विधान सभा अध्यक्ष श्याम शाक्य, पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व नगर अध्यक्ष छात्र सभा ज्ञानेद्र यादव, युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक शाक्य, युवा नगर महामंत्री सिध्नांत सिंह, सुशील श्रीवास्तव, युवा नगर उपाध्यक्ष शिवम् मिश्रा,निखिल श्रीवास्तव, सुरजीत शाक्य, युवा नगर मंत्री मनीष भारद्वाज, अनुभव मिश्रा, युवा नगर सहमंत्री रविन्द्र राजपूत, सचिन शाक्य, युवा नगर संगठन मंत्री गौरव गुप्ता के साथ ही साथ पवन श्रीवास्तव, साहिल चौरसिया, बलराम राजपूत, पंकज मिश्रा, शिवम् वर्मा सहित तकरीबन दो दर्जन लोगो ने संगठन ने त्याग पत्र दे दिया|