सपा अधिवक्ता सभा की नई कमेटी से पुराने चेहरे गायब

Uncategorized

spaa adhivkta sbha brjesh yadavफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की जिला कार्य कारणी शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर घोषित कर दी गयी| जिसमे सभी पुराने चेहरे गायब दिखाई दिये|

कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने अपनी 31 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की| जिसमे रमेश यादव को जिला महासचिव बनाया गया| इसके साथ ही साथ राजेश सिंह, सत्येन्द्र वाजपेयी, सुनील दिवाकर, को जिला उपाध्यक्ष, श्री कृष्ण को जिला कोषाध्यक्ष के अलावा आठ लोगो को जिला सचिव पद पर जगह दी गयी है| 17 लोगो को संगठन में सदस्य बनाया गया है| इसके साथ ही जिले के चारो विधान सभा प्रभारी भी घोषित किये गये है| जिसमे धीर सिंह को सदर विधान सभा अध्यक्ष, सरमेश यादव को विधान सभा कायमगंज, जयवीर सिंह को भोजपुर, जितेन्द्र यादव को अमृतपुर विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया है| कमेटी में किसी भी पुराने कार्यकर्ता को जगह नही दी गयी है|
इस दौरान जिला प्रवक्ता मंदीप यादव भी मौजूद रहे|