प्रमोशन वापस होने से दरोगा से ज्यादा दरोगाईंन मायूस

Uncategorized

uppफर्रुखाबाद: पिछले डेढ़ साल से दरोगाईन के रूप में विख्यात अंजू(परिवर्तित नाम का आज मुंह लटका हुआ है| देर रात 11 बजे के बाद जारी हुये कप्तान के आदेश ने अंजू का दरोगाईन का रुतवा छीन लिया है| दरअसल अंजू के पति आधी रात से दरोगा से दीवान जो बन गये है| प्दोनती में आरक्षण निरस्त करने के अदालती आदेशो के अनुपालन में देर रात कई दरोगा सिपाही बनने पर मजबूर हो गये|

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने देर रात सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुये कर्नलगंज चौकी प्रभारी रामप्रकाश को सिपाही, मोहम्दाबाद में तैनात दरोगा गया प्रसाद को सिपाही बनाकर पीएसी में भेजा गया है| आवास विकास चौकी प्रभारी डीसी कुमार को दीवान, थानाध्यक्ष अमृतपुर को बहुत बड़ा छटका अदालत के आदेश का लगा है उन्हें थानाध्यक्ष की कुर्सी छोड़कर दीवान बनना पड़ा है| दरोगा रामसेवक को भी अपना रौब छोड़कर सिपाही बनना पड़ा है| वही जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार भी सिपाही बनाये गये है|

हाई कोर्ट ने दोहरे आरक्षण का लाभ ले रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ यह आदेश जारी किये है| कोर्ट में कहा की भर्ती के समय तो आरक्षण ठीक है लेकिन प्रोन्नति में आरक्षण लेना किसी भी कीमत पर ठीक नही है| अदालत का आदेश आते ही पुलिस अधीक्षक ने यह कार्यवाही की है|