मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार की मौत, पत्नी गम्भीर

Uncategorized

SRITA DEVIफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के बघार नाले के निकट फर्रुखाबाद की तरफ आ रहे बाइक सबार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि पत्नी को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

पड़ोसी जनपद रोहली थाना तलिग्राम कन्नौज निवासी 40 वर्षीय अनिल पुत्र कल्लू अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती बहनोई रितेश सक्सेना को देखने आ रहे थे| तभी बधार नाले के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सबार के टक्कर मार दी| जिससे दोनों पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल गये|

कुछ देर बाद स्थानीय लोगो ने 108 एम्बुलेस को फोन कर दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल पंहुचाया| कुछ देर बाद उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया| जबकि उसकी पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है| सूचना मिलने पर मृतक की माँ सुशीला देवी अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पंहुची|