हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रहेगे निलंबित: पियूषकान्त

Uncategorized

mukesh vathm , piyush copyफर्रुखाबाद: बीते दो दिन से हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के साथ चल रही उठा पटक को प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद हवा मिल गयी है| उन्होंने जेएनआई की खबर पढने के बाद फोन पर बताया कि जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम पर कार्यालय में शराब व जुआ कराने के आरोप लगे है| इस लिये उन्हें निलंबित कर दिया है| वह प्रदेश उपाध्यक्ष के फैसले का समर्थन करते है| कुछ दिनों में वह जनपद आकर पूरे मामले को ठीक से समझे गये|

वही हिन्दू ,महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम से अपने सेठ गली स्थित कार्यालय पर बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में कहा है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा बीते 13 सितम्बर को कार्यालय में जुआ खेलने का दबाब बना रहे थे| और आपस में झगड़ा करने लगे जिसका हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने विरोध किया| जिस कारण मारपीट हुई| उन्होंने आरोप लगाया की बीते 14 सितम्बर को हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा व दीपक द्विवेदी ने दूसरे पक्ष को समझाकर दूसरे पक्ष को उकसाकर कार्यालय में तोड़फोड़ करा दी|

हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा ने बताया कार्यालय में जेएनआई की खबर पढने के बाद और फोन पर कई अन्य कार्यकर्ताओ से मामले के पुष्ट होने के बाद जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम का निलम्बन बरकरार रखा जायेगा|

Comments are closed.