अारएसएस की तर्ज पर कार्य करे कांग्रेसी

Uncategorized

cangreshफर्रुखाबाद: कांग्रेस के दावेदारों की तलाश में आये काँग्रेस के बड़े नेताओ ने एक तरफ मोदी की जमकर बुराई की जबकि आरएसएस की तारीफ में कसीदे पढ़े| नेताओ ने पार्टी के कार्यकर्ताओ को आरएसएस के कार्यकर्ताओ की तर्ज पर पार्टी का प्रचार प्रसार करने की सलाह भी दी गयी|
cangresiरेलवे रोड स्थित एक होटल में बुलाई गयी पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक में पंहुचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने अपने अंदाज में कार्यकर्ताओ में जोश भरा| उन्होंने कहा कि 2019 की तैयारी में ना लगे क्योंकि लोक सभा का टिकट केबल पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को ही मिलेगा| कार्यकर्ता केबल 2017 की तैयारी में ही जुटे| उन्होंने कार्यकर्ताओ को पार्टी के प्रचार प्रसार का तरीका बताया| श्री सिंह ने कहा की जिस तरह अारएसएस के कार्यकर्ता एक मोहल्ले में घुसते है और शाम तक एक अकेला कार्यकर्ता पुरे मोहल्ले की सोच बदल कर रख देता है| ठीक उसी तरह उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पार्टी का प्रचार करने की सलाह दी|

पूर्व विधायक टीका राम ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादे किये थे उनमे से किसी वादे को पूरा नही कर पाया है| किसी भी खाता धारक के खाते में 15 लाख रुपये आज तक नही आये| महगाई चरम पर है| पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि जब वह जनपद में आ रही थी तो एटा से कायमगंज की सड़क खस्ता हाल थी| अगर कांग्रेस की सरकार होती तो सड़क होती| इस दौरान नेताओ ने विधान सभा के लिये भी आवेदन लिये| जिसमे सदर सीट से लुईस खुर्शीद की टिकट पक्की मान ली गयी| जबकि अभी तक भोजपुर से प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव का अकेला की आवेदन आया है जिससे उनकी भी टीकट पक्की मानी जा रही है| जबकि अमृतपुर से जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा पूर्व व्लाक प्रमुख बलवीर सिंह, युवा कांग्रेस के नेता शुभम तिवारी ने अभी तक आवेदन किया है| कायमगंज विधानसभा से रमेश कटियार, राकेश सागर व शकुन्तला गौंतम ने आवेदन किया है|

इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, सीता मिश्रा,वसीमुज्जमा खां आदि लोग मौजूद रहे|