40 घंटे तक पानी के ऊपर सोता है नरेन्द्र

Uncategorized

nrendr paniफर्रुखाबाद: बीते तकरीबन 20 वर्षो से पानी की ऊपर लेट कर सोता रहता है| पानी में ही लेट कर खाता है और पानी में ही पीता है| क्षेत्रीय लोगो ने उसका नाम व्हाटर मैंन रख दिया है|

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरायदामू निवासी 35 साल का नरेन्द्र सिंह चौहान वह सब करके दिखता है जिसका किसी को अंदाजा तक नही है| नरेन्द्र वर्तमान में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम निनौआ स्थित राजकीय महाविधालय में कार्य कर रहा है| नरेन्द्र ने बताया कि जब वह 12 वर्ष का था तभी वह गाँव के पास एक बाग में जानवर चराने गया था| उसी समय वह किताब पढ़ते-पढ़ते कुआँ में जा गिरा| तकरीबन 10 घंटे तक वह कुआँ में ही पड़ा रहा| नरेन्द्र के अनुसार पहले उसने हाथ पैर चलाये और जब थक गया तो उसके बाद उसने हाथ पैर सीधे कर लिये और पानी पर लेट गया| परिजनों को सूचना मिलने पर उसे परिजनों ने बाहर निकाला| जिसके बाद से उसने इसे अपना शौक बना लिया| आज वह 12 घंटे से लेकर 40 घंटे तक पानी के ऊपर लेट सकता है| लेटे-लेटे ही खाना खा सकता है और बातचीत कर सकता है| पानी पर लेट कर कई घंटे तक लम्बी नीद ले सकता है| शनिवार को पानी मैंन ने ग्राम याकूतगंज के एक तालाब में करतब दिखाया|

नरेन्द्र का कहना है कि उसके हाथ पैर बांध दो इसके बाद भी वह पानी के ऊपर तैर सकता है| नरेन्द्र की इस आदत के बारे में जब स्थानीय लोगो ने जाना तो उसके इस कारनामे को देखने वालो की भीड़ लगने लगी| इसके साथ ही साथ नरेन्द्र अभी तक एक दर्जन लोगो को पानी में डूबने से बचा चुका है| उसका यह भी कहना है कि इसमे कोई योग आदि की बात नही है| यह प्रतिदिन का अभ्यास है| जिसने बना दिया| नरेन्द्र ने बताया कि वह पानी पे बनाये गये कई रिकार्डो को तोडना चाहता है|