छात्रों व दुकानदारो पर पुलिस का गुंडाएक्ट

Uncategorized

gunda ektफर्रुखाबाद: पुलिस का इकबाल कितना है यह तो आये दिन हो रही वारदातों से ही पता चल रहा है| और ऊपर से आम जनता को फर्जी तरीके से परेशान करके अपने इकबाल पर सबालिया निशान लगा रहे है|

डीएम से थाना जहानगंज के नागरिको ने थानाध्यक्ष की शिकायत की है| ग्रामीणों ने कहा है कि उनके व उनके परिवार वालो के खिलाफ किसी भी प्रकार का अभियोग दर्ज नही है| जिसमे अधिकतर दुकानदार व छात्र है| जहानगंज पुलिस ने कई लोगो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर दी है| शिकायत की निष्पक्ष जाँच की मांग की गयी| डीएम से भरोसा दिया है| इस दौरान प्रवल प्रताप सिंह, सुनील, अजय पाल, सुधीर, गौरव, आशोक, गौरव,विपिन, दीपेन्द्र आदि मौजूद रहे|