तीन दिन से गायब छात्र का नही लगा सुराग

Uncategorized

ajay sombanshi putr mhesh sombasnhi khdauliफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते तीन दिन से लापता छात्र का अभी तक कोई सुराग नही लगा| पुलिस को जब मामले की जानकारी दी गयी तो उसने कोई ठोस कार्यवाही नही की| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मासूम छात्र की गुमशुदगी दर्ज की गयी है|

थाना क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी 13 वर्षीय अजय पुत्र महेश सोमबंशी बीते सोमबार को अपनी बहन 12 वर्षीय मधु व13 वर्षीय जसोदा के साथ मछली का शिकार करने गया था| लेकिन वही से अचानक कही गायब हो गया| पहले परिजनों से उसे तलाश किया जब कोई पता नही चला तो मासूम की माँ मुन्नी देवी के थाना पुलिस को बेटे के गायब होने की सूचना दी| लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही ना करके टरका दिया| जिसके पीड़ित मुन्नी देवी के कार्यवाही के लिये पुलिस से गुहार लगाई| पुलिस अधिक्षक दिनेश कुमार के आदेश पर तत्काल थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली|
थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम से बताया की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है| जाँच की जा रही है|