बाइक व टैम्पो भिडंत में छात्र की मौत

Uncategorized

ashishफर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बाइक से अपने कालेज से पढ़कर अपने घर जा रहे बीएससी के छात्र की टैक्सी की टक्कर लगने से मौत हो गयी| घटना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पंहुची|

थाना क्षेत्र के समई कोलासोता हरपालपुर निवासी 18 वर्षीय आशीष सिंह पुत्र आदेश सोमबंशी मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के गिरजादेवी डिग्री कालेज सकबाई से पढ़कर घर जा रहा था| जब वह बाइक से कस्बा अमृतपुर में पंहुचा तो सामने से आ रहे टेम्पो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारदी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| जिसके बाद टैक्सी चालक आशीष मिश्रा निवासी अमेठी कोहना घटना के बाद से फरार हो गया|

परिजनों को घटना की सूचना मिलने के बाद पिता आदेश ने मौके पर पंहुचकर टैक्सी से गम्भीर रूप से घायल आशीष को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| लेकिन उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| जिसके बाद उसे आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनशव लेकर फिर लोहिया अस्पताल आ गये| आशीष अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था| मृतक की माँ नीरज का रो रो कर बुरा हाल हो गया| माँ की हालत खराब हो गयी|

घटना के कई घंटे के बाद पुलिस लोहिया अस्पताल पंहुची और जाँच पड़ताल की| फ़िलहाल पुलिस की लापरवाही के कारण उसका पोस्टमार्टम नही हो सका| गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा|