किस्मत उनकी भी होती है जिनके हाथ नही होते

Uncategorized

bchchiफर्रुखाबाद:माँ की कोख में नौ महीने पलने के बाद जब उसने जन्म लिया तो लोग देखते रह गये| नवजात के दोनों हाथ ही नही थे| जिसको देखने के लिये सैकड़ो की भीड़ उमड़ पड़ी|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम टिकूरीयन नगला निवासी रविन्द्र कुमार अपनी पत्नी बीना को प्रसब पीड़ा के चलते वह बाइक से लोहिया अस्पताल ला रहे थे| तभी जसमई दरवाजे के पास बीना को प्रसब हो गया| लेकिन नवजात बालक को देखकर सभी आश्चर्य चकित रह गये| नवजात के दोनों हाथ ही गायब थे|

रविन्द्र पत्नी व नवजात को लेकर लोहिया अस्पताल भर्ती कराने पंहुचे| लेकिन अस्पताल कर्मियों ने मना कर दिया| जिसके बाद रविन्द्र नवजात को अपने घर ले गया|