पंचायत चुनाव: दिल्ली से आने वाली बसो में अबैध शराब का कारोबार

Uncategorized

abaidh shrab ka karobarफर्रुखाबाद:पंचायत चुनाव करीब है| अधिसूचना जारी होने जा रही है| जिसके चलते हरियाणा की अबैध शराब का कारोबार भी जनपद में अपने पैर पसारने लगा है| खबर है कि अबैध शराब को जनपद में लाने वाले लोग रोडवेज व डग्गामार बसों से दिल्ली जाकर शराब ला रहे है और उसे जनपद में ऊँचे दामो पर बेंचा जा रहा है|

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद से कई लोग इन दिनों आये दिन अपने कई साथियों के साथ दिल्ली जाने वाली बसों पर सबार होकर जाते है और उधर से शराब को झोले आदि में भरकर जनपद में सप्लाई की जा रही है| गिरोह के लोग अपने साथ कुछ महिलाये भी रखते है| जिनको शराब का झोला थमा दिया जाता है| जिससे पुलिस को उन पर कोई शक ना हो|

वैसे एक दो बोतल तो को सरकार भी अबैध नही मानती लेकिन इसकी आड़ में कुछ लोग बड़े पैमाने पर कारोबार करने में जुट गये है| अबैध शराब के कारोबारी दिल्ली में 250 से लेकर 300 तक की हरियाणा शराब की बोतल को जनपद में ऊँचे दामो में सप्लाई कर रहे है| जिससे सरकार को लाखो का नुकसान हो रहा है| जिसको लेकर जनपद में सरकारी शराब की बिक्री में भारी गिरावट आयी है| जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने इस सम्बन्ध में बीते दिन ही जिला आबकारी अधिकारी सरकारी शराब की बिक्री कम होने पर हडकाया था| शराब की खेप आने के बाद उसे जनपदा के दूरदराज के गाँवो में भेजा जा रहा है|

दिल्ली से आने वाली बसों को यदि अचानक कई बार चेक किया जाये तो इस बात का खुलासा होने की सम्भावना भी बन सकती है| शर्त यह है की छापे मारने से पूर्व किसी को भी कानो कान खबर नही हो चाहिए|