पंचायत चुनाव: जिले की सभी सीटो पर जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी किसान दल

Uncategorized

UDY BHAN PALफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी, बीजेपी, बहुजन समाज पार्टी को जिला पंचायत चुनाव में पात देने के दाबे के साथ चुनाव मैदान में उतरी बहुजन किसान दल ने पूरे जिले की सभी 30 सीटो पर अपने प्रत्याशी लड़ाने का फैसला किया है| इसके लिये तकरीबन आधा दर्जन प्रत्याशियों के नामो की घोषणा भी हो गयी है|

शहर के आवास विकास स्थित एक होटल में आये बहुजन किसान दल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तालान के जिला पंचायत के चुनाव में संगठन को लड़ाने की धोषणा की| पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने नवाबगंज पूर्व से अरबिंद शाक्य, प्रदीप राठौर, संजीव यादव मोहम्दाबाद प्रथम, कमालगंज से उदयभान पाल, बढ़पुर तृतीय से अनूप पाल, नबाबगंज से खुद अफरोज मंसूरी के साथ साथ मोहम्दाबाद से ही सुबोध यादव जाटव के नामो की घोषणा भी की|

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे है| मोदी ने दोनों ने मिलकर किसानो का फसल मुआवजा गोल कर दिया| किसानो को आज तक किसी भी सरकार ने लाभ नही पंहुचाया| साथ ही साथ किसान की फसल को सही मूल्य तक नही मिल सका| जिससे आजादी से लेकर आज तक किसान गरीब का गरीब ही है| उन्होंने ने कहा कि संगठन ने मजबूर होकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ने का मन बना लिया है| चुनाव में इन्ही मुद्दों पर उठाया जायेगा|

जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे छात्र नेता रहे उदय भान पाल ने कहा भी किसान आज भी लेखपाल के दरवाजे पर घंटो खड़े होने के बाद भी अपना काम बिना घुंस दिये नही करा पाता| आज भी तहसील में उसे जरा से काम के लिये कई-कई दिन तक चक्कर काटने पड़ते है| लेकिन अब उसे इन सब से जल्द निजात मिलेगी| संगठन भविष्य में इस पर एक बड़ा आन्दोलन शुरू करेगा|