डेढ़ वर्ष बाद प्रेमी को छोड़ लौटी माई, बच्चो ने बांटी मिठाई

Uncategorized

nnhi deviफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम दीनारपुर अपने प्रेमी के साथ आयी महिला को पुलिस ने प्रेमी के साथ हिरासत में ले लिया| जिसके बाद फाफी समय तक चली पंचायत के बाद महिला को उसके पति के हबाले कर दिया गया|

पड़ोसी जनपद हरदोई पचदेवरा माझा निवासी श्रीकान्त की 35 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी का गाँव के ही एक युवक चेतराम से प्रेम हो गया| उस दौरान नन्ही पांच बच्चो की माँ थी| दोनों ने साथ जीने मरने कि कसमे खाई और 22 अप्रैल 2014 को अपने पति के विश्वाश व बच्चो के अरमानो का गला घोट कर महिला प्रेमी के साथ चली गयी|

जिसके बाद उसके पति ने उसको कई जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नही चला| नन्ही अपने प्रेमी के साथ देहरादूंन में जाकर रहने लगी| रक्षा बंधन को वह थाना क्षेत्र के ग्राम दीनारपुर निवासी अपनी बहन से राखी बंधाने आया था| तभी किसी ने उसके पत्नी श्रीपाल को सूचना दे दी| श्रीपाल अपने बच्चो के साथ थाना आ धमका| जिसके बाद पुलिस ने उसको प्रेमी सहित दबोच लिया| दोनों को पुलिस थाने ले आयी| जिसके बाद कई घंटे तक चली पंचायत के बाद महिला अपने बच्चो व पति के साथ जाने को तैयार हुई| पुलिस ने महिला नन्ही को उसके पति के साथ भेज दिया व उसके प्रेमी को थाने में बैठा लिया है|