दरोगा जी चोरी हो गयी,24 घंटे में एक दर्जन घरो के टूटे ताले

Uncategorized

chori1फर्रुखाबाद: किस किस की लापरवाही का उदाहरण दिया जाये| चोरो ने एक बार फिर अपना दम दिखाकर पुलिस की नाक में दम कर दिया| जिसके चलते 24 घंटे के भीतर-भीतर चोरो में एक दर्जन घरो को चोरो ने अपना निशाना बनाकर पुलिस का मुंह शर्म से काला कर दिया| पुलिस के पास इसका कोई जबाब नही है| बस इतना कहने के की जाँच की जा रही है|

बीते दिनों जितनी भी चोरी हुई लगभग किसी की भी रिपोर्ट दर्ज नही की गयी| उसके ऊपर नई चोरी कर चोरो ने अपना इकबाल बुलंद कर लिया| बीते दिन कोतवाली फतेहगढ़ में ही तकरीबन पांच व मोहम्दाबाद में मिलकर कुल सात चोरी हुई थी|जिसमे पुलिस ने अभी तकज कोई कार्यवाही नही की| जिसके चलते चोरो के हौसले बुलंद है और उन्होंने गुरुवार रात को फिर कई चोरी कर नकदी जेबर गायब कर दिये|

गुरुवार रात चोरो ने शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी| चोरो ने रात में एक नही दो नही बल्कि तीन घरो को अपना निशाना बनाया| जिमसे पराग वाली गली मन्नीगंज निवासी राजू वाथम के घर चोरो ने धाबा बोला| राजू अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था| रात लगभग एक बजे चोरो ने कमरे की कुण्डी खोलकर बक्से का ताला तोडा जिसमे रखे तीन लाख रुपये नकद और जेबरात चोरी कर लिये| जब रात को वह पेशाब करने छत से नीचे उतारा तो चोरी की जानकारी हुई| घटना के सम्बन्ध में उसने पुलिस को तहरीर दी है|

कादरी गेट चौकी क्षेत्र के ही मोहल्ला बिर्राबाग निवासी लेखपाल सुशर्मा सिंह राठौर के घर में चोरो ने कमरे में रखे बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी व लगभग एक लाख के जेबर साफ कर दिये| देर सबेरे उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई| कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी अनीता पत्नी पप्पू के घर से 50 हजार रुपये कैश तकरीबन दो लाख 50 हजार का जेबरात चोरी चला गया| चोर अपने साथ लाये चावी मौके पर ही छोड़ गये|

इसके साथ ही साथ चोरो ने शहर कोतवाली के मसेनी नगला निवासी श्याम सिंह वाल्मीकि अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे| उनके घर से चोरो ने अलमारी का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकद व 50 हजार का जेबरात चोरी कर लिया|