जाम की झाम,दो घंटे रहा वाहनों का चक्का जाम

Uncategorized

jaamफर्रुखाबाद: कोई अधिकारी आये या कोई बने सांसद-विधायक आम जनता को सड़क पर जाम की झाम का दंस झेलना ही पड़ता है| फिर चाहे वह शहर की गलियाँ हो या मुख्य मार्ग सभी जाम की टिस को सह रहे है| शुक्रवार को फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जाम से चक्का जाम रहा यात्री व बच्चे धुप में बिलबिलाते रहे|

फतेहगढ़- फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर नेकपुर के पुल से लेकर मिशन अस्पताल तक जाम का जो भयानक रूप देखने को मिला| आम जनता जाम के दर्द से कराह उठी| जिस समय जाम लगा उस समय विधालयो की छुट्टी हुई जिसे भूखे प्यासे मासूम भी तेज धुप में घंटो फंसे रहे| रोडबेज बस, टैम्पो, बाइक सबार, साइकिल सबार, पैदल सभी जाम के गर्त में समाये रहे|

मजे की बात यह है कि फाफी समय जाम लगने के बाद भी ना की ट्राफिक पुलिस का कोई सिपाही आया और ना ही थाना पुलिस का| जिसको लेकर आम जनता में रोष देखने को मिला| कई जगह परेशान लोगो में पहले निकलने को लेकर विवाद भी हुआ| वही एक बाइक सबार ने टैम्पो चालक को तमाचा भी जड दिया| जिसे बाद में स्थानीय लोगो ने शांत किया|