कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Uncategorized

CHANGRESफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सभासद विधानंद आर्य के मनिहारी स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्मदिन मनाया गया|
पार्टी के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यर्पण करने के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश के विकास पर उनके विकास पर चर्चा की| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव ने कहा कि राजीव गाँधी को भारत के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य किये| जिलामहामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज देश में जो पंचायती राज व्यवस्था है वह पूर्व प्रधानमंत्री की ही देने है| इस दौरान नावेद अल्वी, जानकी शुक्ला, वसीमुज्ज्मा खां, नफीस हुसैन, अक्षय अग्निहोत्री, बांके लाल, शिवम दीक्षित आदि मौजूद रहे|
नगर पालिका पार्क फतेहगढ़ में फर्रुखाबाद यूथ कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के जन्मदिन पर पौधा लगाकर मनाया| पंकज गुप्ता,पिंटू वर्मा, राकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|