किसान की गोली मारकर हत्या

Uncategorized

muut1फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बुधबार सुबह रात खेत की रखबाली करने गये थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन निवासी 50 वर्षीय रामदीन को मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|

रामदीन के खेत में मक्का खड़ी है| वह रोज की भांति सुबह को खेत की रखवाली करने गया था| तभी किसी ने उनकी पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी| जब वह दोपहर में खाना खाने नही पंहुचे तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया| तभी वह अपने खेत के निकट मृत मिले| जिससे कोहराम मच गया| घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे| पुलिस को घटना में कोई अहम सुराग नही मिले|

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के ही सहवीर सिंह, जगदीश सिंह, सुनील कुमार व् भईया के खिलाफ हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है|