मुंबई पुलिस ने की तैयारी, अब कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं राधे मां!

Uncategorized

radhemaanw1नई दिल्ली: स्वयंभू धर्मगुरु राधे मां की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज दहेज उत्पीड़न के एक मामले में राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका मुंबई की एक कोर्ट ने खारिज कर दी। इससे पहले दहेज उत्पीड़न समेत कई मामलों में फंसी राधे मां ने मुंबई के सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

ताजा खबरों के मुताबिक मुंबई की डिडोंसी कोर्ट ने राधे मां के वकील की दलीलें सुनने के बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अब राधे मां को शुक्रवार को पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, राधे मां की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर राधे मां पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं होती हैं तो पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

स्वयंभू धर्मगुरु राधे मां की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दहेज उत्पीड़न में राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका मुंबई की एक कोर्ट ने खारिज कर दी।इससे पहले पुलिस ने राधे मां पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि राधे मां पासपोर्ट की जानकारी नहीं दे रहीं हैं।

गौरतलब है कि लगातार विवादों में घिरी राधे मां ने मुंबई की डिंडोसी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दी थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। बता दें कि राधे मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भी जारी किया है।