भ्रष्ट विभाग की भेट चढ़ते-चढ़ते बचा हेडमास्टर

Uncategorized

pati ramफर्रुखाबाद: सोमबार को विभाग की भ्रष्ट निति के चलते नरायनपुर प्राथमिक विधालय के हेडमास्टर पातीराम कश्यप मौत के मुंह में जाते-जाते बचे| वह मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुये है|

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नगर अध्यक्ष 61 वर्षीय पीआर कश्यप विभाग के दबाब के चलते नरेद्र सरीन विधालय फतेहगढ़ से एक बोरे में सरकारी किताबे अपने विधालय नरायनपुर ले जा रहे थे| तभी फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रखा रोड स्थित कास्तकार कोल्ड स्टोरेज के निकट अचानक सड़क पर एक मबेशी के आ जाने से वह दुर्घटना ग्रस्त हो गये| उन्हें 108 एम्बुलेस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से उन्हे आवासविकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गये|

बड़ा सबाल यह उठता है की जिला स्तर से व्लाक स्तर तक किताबो को ले जाने का जिम्मा विभाग का होता है| बीआरसी से विधालय तक पंहुचाने की जिम्मेदारी बीआरसी की होटी है| लेकिन बीआरसीओ की खाऊ कमाऊ निति के चलते आज 61 वर्षीय पीआर कश्यप की बाइक पर एक बोरा बजनी किताबे ले जाने के बाद जो हादसा हुआ उसने विभाग की पोल खोल; दी|

जिला पुस्तक वितरण प्रभारी गंगेश शुक्ला ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर वाहन एआरटीओ देगे और वाहन का ईधन जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दिया जाना तय किया गया है| इसी व्यवस्था के अनुसार किताबे व्लाक स्तर पर भेजी जा रही है| व्लाक से विधालय तक कैसे पंहुच रही है उस सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नही है|

अपने विभाग की कमी छिपाने के लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कहा की उन्हें जानकारी नही है की हेडमास्टर किताबे कहा व कैसे ले जा रहा था| पहले हेडमास्टर बताये बाद में मै बताऊगा की किताबे कहा जा रही थी|