सावन आया रे:पंचमुखी महादेव मन्दिर की सांपो का जोड़ा करता है रक्षा

Uncategorized

panchmukhiफर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला)वैसे तो नागो को भगवान भोलेनाथ की पूजा करते अक्सर फिल्मो में ही देखा जाता है| उनकी कहानियाँ भी सुनी जाती है| लेकिन शहर के ग्राम निबलपुर में स्थित पंचमुखी महादेव के मन्दिर की रक्षा काले जहरीले नागो का जोड़ा करता है| ग्रामीणों का कहना है अक्सर नाग -नागिन मन्दिर के अन्दर बाहर खड़े व चलते फिरते नजर आते है|

मंदिर तकरीबन 300 वर्ष पुराना बताया जा रहा है| उनका कोई धर्मिक इतिहास नही है| लेकिन मन्दिर के अन्दर सफेद पंचमुखी महादेव व सफेद पत्थर के उनके नंदी लोगो के आकर्षण का केंद्र है| मन्दिर में अन्दर कई देवी देवताओ की प्रतिमा विराजमान है| जो आने वाले भक्तो को अपना आशर्वाद प्रदान करती है|

सावन के महीने में मंदिर में पूजा करने और पंचमुखी महादेव के दर्शनों को श्रधालुओ की भीड़ उमड़ती है| मंदिर के आस पास का वातावरण बिल्कुल हरा भरा है|मन्दिर में पंहुचने के बाद यह अहसास होता है जैसे की व्यक्ति कुदरत की गोद में बैठ गया हो| स्थानीय लोगो का कहना है कि भगवान भोले नाथ के मन्दिर की रक्षा सैकड़ो वर्षो से एक नाग,नागिन का जोड़ा करता है| मंदिर के आस-पास नागो के जोड़े को घूमते अक्सर देखा जा सकता है| लोगो का यह भी मानना है की सावन के सोमबार की रात नागो का जोड़ा मंदिर के अंदर भगवान भोलेनाथ की पूजा व ध्यान करता है|