महीने के पैसे तो ले गए थे साहब अब छापा डालने क्यों आये?

Uncategorized

omkar singh dl srivastvफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र में अकेले वन दरोगा की खाऊ-क्माऊ नीति के कारण तकरीबन एक दर्जन अबैध आरा मशीने पेड़ो के सीने पर आरी चला रही है| शुक्रवार को वन विभाग के आला अधिकारियो के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में तीन आरा मशीनों को सीज कर दिया गया| जबकि पहले से सूचना हो जाने के कारण आरा मशीन संचालक अपनी मशीने खोल ले गये|

वन विभाग के रेजं अधिकारी ओमकार सिंह ने थाना क्षेत्र में चल रही अबैध आरा म्शोनो को सील करने का अभियान चलाया| लेकिन उन्हें जो देखने को मिला उसे देख कर वह दंग रह गये| रेज अधिकारी के सामने ही आरा मशीन संचालको ने वन दरोगा पर प्रति महीने हजारो रुपये की बसूली करने का आरोप लगाया| आरा संचालको ने कहा वन दरोगा डीएल श्रीवास्तव हर महीने आकार अपनी बसूली कर के ले जाते है| महिला नन्ही पत्नी अफसर निवासी अलाउद्दीन ने रेंज अधिकारी के सामने वन दरोगा से कहा कि साहब यह पहले ही पैसे ले जा चुके है अब क्यों चले आये| जिस पर रेंज अधिकारी ओमकार सिंह बंगले झाकने लगे| रेंज अधिकारी ने अलाउद्दीनपुर में अफसर, ईशापुर से पप्पू व रजीपुर से बेचेलाल की आरा मशीन जेसीबी से उखाड़ कर जप्त कर ली| जबकि अन्य आरा मशीनों के संचालक मशीन खोलकर भाग गये|

रेंज अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया की अभियान अभी जहानगंज व अमृतपुर में भी अभियान चलेगा| वन दरोगा पर ग्रामीणों ने जो आरोप लगाये है केबल अपनी बचत का प्रयास करने के लिये ही लगाये है| पकड़ी गयी आरा मशीन के संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा|