ब्रेकिंग न्यूज: मैजिक चालक के बाइक सबारो ने गोली मारी

Uncategorized

avnishफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के देवरामपुर क्रासिंग के निकट अपने घर जा रहे मैजिक चालक को बाइक सबारो ने गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

थाना नवाबगंज के ग्राम वीरसिंगपुर निवासी 26 वर्षीय अवनीश पुत्र राजपाल शहर के ग्राम देवरामपुर में पप्पू फौजी के मकान में किराये पर रहता है| अवनीश मैजिक चलाने का कार्य करता है| शुक्रवार को वह आईटीआई चौराहे से देवरामपुर की तरफ पैदल जा रहा था| जब वह क्रासिंग के निकट पंहुचा तो एक बाइक पर सबार होकर तीन हमलाबर आये और उन्होंने अवनीश को गोली मारकर घायल कर दिया|
अवनीश को गंभीर आलात में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| अवनीश की पत्नी ललिता इन दिनों अपने मायके फतेहपुर में है|

घटना की सूचना मिलने पर उसके पिता राजपाल व ताऊ बुधपाल परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे|