गाँव-गाँव दौड़ी सपा की साइकिल

Uncategorized

spaa-mndipफर्रुखाबाद: सरकार अपनी उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाने के लिये पूरा प्रयास कर रही है| गुरुवार को सदर क्षेत्र के साथ साथ जनपद के कई विकास खंडो में साइकिल यात्रा निकाली गयी|

सदर क्षेत्र में जिला प्रवक्ता मंदीप यादव के नेतृत्व में हथियापुर से साइकिल यात्रा को सतीश दीक्षित व उर्मिला राजपूत ने झंडी दिखाकर रवाना किया| यात्रा बाबरपुर, शमशेनगर, आकबगंज, बरौंन, टीकानगला, रसीदपुर, गंगौली, आवाजपुर आदि गाँवो में गयी| इस यात्रा में रामरतन शाक्य, असलम शेर खां, रजत यादव भी मौजूद रहे| इसके साथ ही साथ साइकिल यात्रा कम्पिल, भटासा, मोहम्दाबाद आदि क्षेत्रो में भी निकाली गयी|