राजनाथ की सभा को फ्लॉप करने में जुटे भाजपा नेता!

Uncategorized

bjp vimalफर्रुखाबाद:आने वाले पांच जुलाई को मौधा मोहम्दाबाद में होने वाली केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ की जनसभा को फ्लाप करने में भाजापा के नेता की अपनी अहम भूमिकाअदा कर रहे है| क्रिश्चिन इंटर कालेज में जनसभा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है| इसके बाद भी शहर के विभिन्य तिराहो चौराहों पर क्रिश्चिन इंटर कालेज में होने वाली जनसभा में पंहुचने के लिये होर्डिंग लगाये गये है| जिससे जनता भ्रम में है|

बीते तकरीबन एक सप्ताह पूर्व ही गृहमन्त्री राजनाथ सिंह की सभा क्रिश्चिन इंटर कालेज व मोहम्दाबाद के ग्राम मौधा में होंना तय हुआ था| नेकपुर चौरासी स्थित पूर्व बसपा के प्रत्याशी रहे ठा० जयवीर सिंह की कोठी जो वर्तमान में बीजेपी नेता अभय सिंह ने खरीद ली है| उसी कोठी में जिसमे बीते 25 जून को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में क्रिश्चिन इंटर कालेज की जन सभा को निरस्त करने की जानकारी दी गयी थी| जिसके बाद बीजेपी खेमे में उठा पटक शुरू हुई| कई नेता मौधा में जनसभा करने के विरोध में भी आ गये|

वही कुछ बढ़ बोले नेताओ ने कार्यक्रम से पूर्व की शहर के विभिन्य चौराहों व तिराहो पर अपने नाम के साथ गृहमंत्री का फोटो लगा होर्डिंग लगा दिये| मजे की बात यह है की होर्डिंग लगने के बाद नगर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में बुलाई गयी प्रेस वार्ता में जिला आन्दोलन प्रभारी व युवा मोर्चा के राष्ट्रिय कार्यसमिति के सदस्य अभिनाष चौहान ने गृहमंत्री के कार्यक्रम के विषय में कोई भी जानकारी होने से ही मना कर दिया था |

कोर कमेटी की बैठक होने के बाद क्रिश्चिन इंटर कालेज की जनसभा निरस्त होने की जानकारी दी गयी| इसके बाद भी भाजपा नेताओ के क्रिश्चिन इंटर कालेज में होने वाली जनसभा में पंहुचने के लिये होर्डिंग लगे हुये है| इससे भाजपा के कुछ नेता राजनाथ सिंह कि सभा को फ्लॉप करने की साजिश मान रहे है|