लोहिया अस्पताल ने भर्ती महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Uncategorized

repफर्रुखाबाद:बीते दो दिन पूर्व लोहिया अस्पताल में भर्ती महिला को कमरे में बंद कर बलात्कार का प्रयास किया गया| परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गये| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने सीएमएस व पुलिस को तहरीर दी है|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर निवासी एक महिला को नाक में तकलीफ होने के चलते बीते दो दिन पूर्व लोहिया अस्पताल उसके परिजन लेकर आये| उसका इलाज डॉ० मनोज रतमेले ने शुरू किया| महिला को भर्ती कर लिया गया| आरोप है की महिला उसी रात वार्ड में अकेली मरीज थी| अन्य सभी बैड खाली पड़े थे| उसके साथ उसके पति व अन्य परिजन भी वार्ड में रो रहे थे|
उसी दौरान दारू के नशे में कुछ लोग उसके कमरे में घुस गये और महिला से अश्लील बातचीत करने लगे| महिला ने जब बाहर जाने को कहा तो उन्होंने बाहर ना जाने की जगह वार्ड में ही सोने की बात कही|

महिला ने बताया की अरोपियो ने गेट बंद कर दिया| तभी अचानक उसके परिजन शोर मचाने लगे| शोर सुनकर आरोपी मौका देखकर भाग गये| महिला ने बुधवार को सीएमएस रतन कुमार व आवास विकास चौकी प्रभारी डीसी कुमार को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है|