कैदियों में चले ब्लेड,दो जख्मी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पुलिस बैन से पेशी पर आये जिला जेल के बंदियों में आपस में विवाद हो गया| दोनों में आपस में ब्लेड चल गये| पुलिस ने दोनों घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया|

शहर क्षेत्र के आवास विकास निवासी सुशील दुबे पुत्र राम निवास दुबे जिला जेल में हत्या के मामले में बंद है| वही राजेन्द्र नगर निवासी विकास सक्सेना पुत्र राम नायारण सक्सेना हत्या के प्रयास के आरोप में बंद है| बुधबार को दोनों को पुलिस बैन से अन्य कैदियों के साथ पेशी पर लाया गया| पेशी होने के बाद दोनों वापस जा रहे थे| तभी पान मसाला थूकने को लेकर विवाद हो गया| दोनों में आपस में ब्लेड चल गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| फतेहगढ़ कोतवली पुलिस ने दोनों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परिक्षण कराया| जिसके बाद दोनों के पुन: जेल भेज दिया गया|