सलाखों के पीछे क्यों चल रही बंदीरक्षक भर्ती प्रक्रिया?

Uncategorized

jail 12फर्रुखाबाद: बंदीरक्षक भर्ती प्रक्रिया में लग रहे धांधली के आरोप और गहरे हो गये| बुधवार को पंहुचे विभिन्य जिलो के अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है| लेकिन भर्ती प्रक्रिया सलाखों के पीछे चल रही है| जिसको लेकर ही अब सबाल खड़े होने लगे है| इस सम्बन्ध में अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है|

एक महीने तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में 2011 में फिटनेश प्रक्रिया पूर्ण कर चुके अभ्यर्थीयो को बुलाया गया है| लेकिन प्रतिदिन ही दर्जनों की संख्या में अभ्यर्थी आ कर आरोप लगा रहे है की भर्ती में धांधली चल रही है| मथुरा से आये कुलदीप सिंह व अलीगढ से आये हरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया की वह इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर चुके है| उनके 66 प्रतिशत से अधिक अंक है| इसके बाद भी उन्हें साक्षात्कार के लिये बुलाया नही गया| उनसे कम अंक वाले लोगो का साक्षात्कार हो रहा है| अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की भर्ती प्रक्रिया जेल के अन्दर बंद कर के क्यों की जा रही है| आमतौर पर भर्ती खुले में ही की जाती है| भर्ती प्रक्रिया में गेट पर तैनात हवलदार आरबी सिंह की भी कुछ अभ्यर्थीयो ने धन उगाई करने का आरोप लगाया है|

समाजवादी पार्टी लोहिया बहिनी के महानगर अध्यक्ष रजत क्रांतिकारी व जेल विजिटर पुष्पेन्द्र यादव ने जेल भर्ती प्रक्रिया पर सबाल खड़े किये है| दोनों नेताओ ने जिलाधिकारी से शिकायत है| इसके साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजे गये है|

इस सम्बन्ध में डीआईजी बीके शेखर ने बताया की इस सम्बन्ध में वह जेल अधिकारियो से बात करेगे| जो गलत होगा उसे दुरस्त कराया जायेगा| जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने बताया की उन्हें जानकारी मिली थी| उन्होंने मामले को एडीजे जेल को अवगत करा दिया है|