भरे बाजार में भीड़ पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार,मची भगदड़

Uncategorized

taarफर्रुखाबाद:मंगलवार को दोपहर शहर क्षेत्र के लाल दरवाजे तिराहे के पास ठंडी सडक पर अचानक सडक पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया| जिससे भगदड़ मच गयी| काफी देर के बाद बिधुत सप्लाई बंद कराई गयी| जिसके बाद स्थित सामान्य हो सकी|

दोपहर को सभी सडके बाहनो से भरी थी| तभी एका-एक हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर सडक पर आ गया| हादसे में एक रिक्सा वाला बाल -बाल बचा| तार टूटने के बाद भी सप्लाई बंद नही हुई| जिससे सडक पर ही तार जलता रहा| काफी देर बाद स्थानीय लोगो के फोन करने पर आपूर्ति बंद कराई गयी| जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने अपने डंडे की मदद से तार किनारे किया|

हाईटेंशन का तार गिरने से लाल दरबाजे के आस-पास की सभी सडको पर जा रहे वाहन रुक गये| जिससे जाम भी लग गया| तार हटाने के काफी समय के बाद यातायात लगभग एक घंटे बाद समान्य हो सका| तार गिरने से एक बड़ा हादसा टाल गया| हाईटेंशन लाइन के नीचे ही कायमगंज व शमसाबाद जाने वाले डग्गामार वाहन खड़े होते है|