व्यापारी हितो का दिखावा भाजपा का ढोंग:सपा

Uncategorized

spaaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर व्यापार सभा की जिला कार्यकारणी के गठन हेतु चर्चा बैठक में सपा नेता सतीश दीक्षित ने कहा की भाजपा व्यापारी हित नही वल्कि इसका ढोंग कर रही है| सपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी है|

बैठक में व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सत्य नारायण वर्मा ने अपनी कार्यकारणी के प्र्भावशाली गठन करने के लिये बैठक कर चर्चा की| जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा की अनुशासन संगठन की पहली शर्त है| अनुशासन में रहकर कार्य करे| पूर्वमंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की भाजपा व्यापारियों की सच्ची हितैषी नही है| वह हितैषी होने के नाम पर ढोंग कर रही है| सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने अपनी चारो विधान सभा क्षेत्रो के अध्यक्षों की घोषणा की एक सप्ताह के अन्दर सभी को अपनी कमेटी घोषित करने के निर्देश दिये|

इस दौरान गोपनीय गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, केके यादव, डॉ० महेन्द्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, मंदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे|