निरोग रहने का संकल्प,घर-घर में पंहुचा योग

Uncategorized

yogफर्रुखाबाद;रविवार लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरोग रहने का संकल्प लिया। जनपद के सभी बड़े मैदानों में लोग योग करते नजर आये| भाजपा नेताओ साथ-साथ विभिन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनो ने भी योग में हिस्सा लिया| जिससे मैदानों में योग का कुम्भ नजर आया|
yog-1भारतीय पाठशाला लोहाई रोड पर आयोजित आरएसएस के योग कार्यक्रम में भाजपा नेताओ ने जमकर योग में पशीना बहाया| नेताओ ने कहा की कहा कि योग जोडऩे की एक प्रक्रिया है। इस बार विश्व के अनेक देशों में योग दिवस पर कार्यक्रम हो रहे हैं। योग समाज से समाज को जोड़ता है। हमारे देश में पुरातन समय से ही इस विधा को पहचान दी। हमारे देश की चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को अभी तक 151 देशों ने माना है। आगे भी इसको अपनाने की होड़ लगी है। इस योग शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, डॉ० रजनी सरीन, प्रांशु दत्त, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, रुपेश गुप्ता, जिला महामंत्री विमल कटियार, रामवीर शुक्ला, ज्ञानेश गौड़ आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे |

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय बीबीगंज में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम पर पंहुचे मुख्य अतिथि जिला जज राजन चौधरी ने कहा की आदि काल से योग होता आ रहा है| उन्होंने कहा की योग दिवस सारे संसार का एक विशाल कार्य है| सभी को आज के इस समय में योग की बहुत आवश्यकता है| इस दौरान बीके मंजू, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ आदि लोग मौजूद रहे|

आवास विकास स्थित रेडिकल इंसपाय्रिंग पब्लिक स्कूल में भी विकलांगो ने योग किया| जंहा विधालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने कहा की योग से विकलांगता में भी सुधार होता है| इस दौरान बेबी, नीरज, अजयराज, प्रेम चन्द्र पाल, धर्मेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे| भारत विकास परिषद के द्वारा बढ़पुर के सरदार बाग़ में योग शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे आर्ट आँफ लिबिंग की शिक्षिका मधु सक्सेना ने महिलाओ को योगाभ्यास कराया| जिसमे डॉ० सुबोध वर्मा, भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री डॉ० सुरेश चन्द्र गुप्ता ने अपने विचार रखे| अनीता पाठक, मंजू लता सैनी, आदित्य वर्मा, सुमन त्रिपाठी आदि लोग रहे| फतेहगढ़ स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा योग किया गया| इसके साथ ही साथ टाउन हाल पर सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह के द्वारा योग शिविर लगाया गया| फतेहगढ़ स्थित राजपूत व सिखलाई रेजिमेंट में भी जबानो ने योग भी योग किया| इसके अलाबा जगह-जगह योग शिविर का आयोजन होने से लोगो में योग के प्रति रूचि बढ़ी है|