सुलक्षणा पर गिरी अनुशासन हीनता की गाज

Uncategorized

gaajफर्रुखाबाद: बीते कई सप्ताह से सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही नूरा कुस्ती अब समाप्त हो गयी है| सपा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दस जिला प्रकोष्ठों की घोषणा की| जिसमे महिला सभा की जिलाधय्क्ष पद पर पूर्णिता राठौर को महिला सभा की जिलाध्यक्ष पर पर अनमोदित किया था| जेएनआई ने बीते 29 मई को ही इस सम्बन्ध में खबर प्रकाशित की थी| सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पर गिर सकती है है गाज

सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यालय से जारी पत्र में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पद पर पूर्णिता राठौर को अनुमोदित किया है| इसके साथ साथ शिक्षक सभा शिवपाल सिंह, व्यापार सभा सत्यनरायन, अल्पसंख्यक सभा वाजिद अली, अधिवक्ता सभा ब्रजेश सिंह, मजदूर सभा बाबा घनश्याम, सांस्क्रतिक प्रकोष्ठ मुन्नू लाल राठौर, अनु० जाति जनजाति प्रकोष्ठ राकेश दिवाकर, पिछड़ा वर्ग रामविलास राजपूत, सैनिक प्रकोष्ठ ओमकार यादव को बनाया गया है|

बीते दिनों सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह की नेम प्लेट के बराबर में अपनी नेम प्लेट लिखाना, सपा कार्यालय में जमकर विवाद करना अनुशासन हीनता के दायरे में आता है| सुलक्षणा के इस कार्य से जिलाध्यक्ष सहित कई पड़े नेता नाराज थे\ जिसके बड़ा गाज गिरना तय माना जा रहा था| प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के बाद सुलक्षणा पर अनुशासन हीनता की गाज गिर गयी| इसके उनके स्थान पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पूर्णिता राठौर को महिला सभा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है|