नगर पालिका ने खोदा मौत का कुआं

Uncategorized

gadhdaफर्रुखाबाद: नगर पालिका के कारनामो से शायद ही जनपद में कोई होगा जो अनजान हो| पहले से किये कराये पर पानी फेरना उसकी आदत में है| विभाग के अधिकारियो की कछुआ चला कार्यवाही से जनता को उसका दंस भोगना पड़ रहा है| इसी तरह से पालिका ने बीते चार महीने से शहर में एक मौत का कुआं खोद रखा है| जिसमे अब तक ना जाने कितने बच्चे व जानवरों की जान जाते जाते बची| लेकिन पालिका ने दोबारा इस तरफ देखा तक नही| जिससे भविष्य में किसी बड़ी घटना को बुलावा दिया जा रहा है|

बीते चार माह पूर्व नेकपुर चौरासी में जल भराव की समस्या हो गयी थी| नागरिको ने पालिका के गूंगे बहरे प्रशासन के सामने अपनी समस्या कई बार बतायी| लेकिन उनके कान पर जूं तक नही रेंगा| इसके बाद मजबूर होकर नेकपुर क्रासिंग के पास लोगो ने जाम लगा दिया था| जाम लगने पर आला अधिकारियों ने पंहुचकर नगर पालिका को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये थे| नगर पलिका कर्मियों ने क्रासिंग के दूसरी तरफ फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर ही पानी निकालने के लिये बहुत गहरा गढ्ढा खोदा था|

गढ्ढा खोदने के बाद दोबारा उसकी तरफ पलट कर तक नही देखा| जिसमे चार माह में अँधेरा होने पर कई मासूम व मबेसी गिरकर घायल हो चुके है| लेकिन पालिका ने उसे बंद करना तक मुनासिब नही समझा| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है| लोग सडको पर उतरने की योजना बना रहे है|

नगर मजिस्ट्रेट पीके जैन ने बताया की इस संबंध में ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया जायेगा|