मार्ग दुर्घटना में घायल आलू व्यापारी के पुत्र की मौत

Uncategorized

murtjaफर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीते दिन मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुये आलू व्यापारी इस्लाम निवासी नगला दाऊद के 17 वर्षीय पुत्र मूर्तजा की उपचार के दौरान मौत हो गयी| गम्भीर हालत होने पर उसके दोस्त को रिफर कर दिया गया|

मुर्तजा अपने जबाहरनगर निवासी दोस्त अभिषेक पुत्र अनिल के साथ बाइक से कल शहर आ रहा था| तभी अचानकरखा तिराहे के पास वह कार दुर्घटना में गम्भीर हो गया| मौके से निकले जिलाधिकारी ने उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया| जंहा बीती रात मुर्तजा ने दम तोड़ दिया और अभिषेक की हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया|

मुर्तजा के पिता इस्लाम आलू का व्यापार करते है| मृतक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|