विधुत आपूर्ति नही बढ़ी तो सडको पर उतरेगी बीजेपी

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने पूर्व चेतावनी को ध्यान में रखते हुये बुधबार को बीजेपी नेताओ ने बिजली विभाग के अधिकारियो का घेराव किया| भाजापा नेताओ ने कहा की बिजली की आपूर्ति एक घंटे बढाये जाने की मांग की| मांग पर कार्यवाही ना होने पर सड़को पर प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गयी|
भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में तकरीबन आधा सैकड़ा पदाधिकारियों ने भोलेपुर विधुत उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण व शहर क्षेत्र के प्रभारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की| मेजर ने कहा की दोपहर में बिजली का रोस्टर 11 बजे की जगह 12 से चार का कर दिया जाये| इसके साथ ही साथ रात में होने वाली कटौती को एक घटा और बिधुत आपूर्ति की जाये| नेताओ ने कहा की शासन द्वारा घोषित रोस्टर लागु किया जाये| कम कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बदले जाने की भी मांग रखी गयी|
बिजली घर में बिल संसोधन काउंटर, न्याय पंचायत स्तर पर विधुत बिल संशोधन पंचायत का आयोजन किया जाये ताकि आम जनता राहत की साँस ले सके| इसके साथ ही साथ शहर क जर्जर तार भी बदले जाये| भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मांगो पर तीन दिन के अन्दर कोई विचार नही हुआ तो भाजपा सड़को पर उतरेगी| इस दौरान महामंत्री विमल कटियार, दिलीप भारद्वाज,शैलेन्द्र राजपूत आदि आधा दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे|