रिटायर्ड दरोगा के घर लाखो की चोरी

Uncategorized

CHORI34फर्रुखाबाद:बीती रात चोरो ने रिटायर्ड दरोगा के घर लाखो रुपये की नकदी जेबर पार कर दिये| पुलिस घटना की जाँच कर रही है| अभी तक कोई सुराख़ नही लगा है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरगंज प्रथम निवासी सीआरपीएफ के रिटायर्ड दरोगा छोटेलाल शुक्ला अपनी पुत्री निवासी दिल्ली ख्याली कूंचा गये थे| घर पर उनकी पत्नी सरिता व पुत्र धर्मेन्द्र व अंकित थे| एक रिश्तेदार भी आया हुआ था| रात को सभी घर की छत पर सो गये| चोर मेन गेट से घर में घुस गये और कमरे में रखे बक्से से 2 .30 लाख नकद व लगभग तीन लाख के जेबर भी पार कर दिये| सुबह छोटेलाल की पत्नी सरिता उठी तो कमरों का सामान अस्तव्यस्त देखा| चोरी की जानकारी होने पर भीड़ लग गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|