समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ाया अपराधो का ग्राफ:बीजेपी

Uncategorized

bjp suresh khnna, dinesh, mejarफर्रुखाबाद:प्रदेश में कानून व्यवस्था की दिन व दिन बढ़ हो रही खराब स्थित पर भारतीय जनता पार्टी ने गम्भीर आरोप लगा दिये है| लक्ष्य 2017 को निशाने पर लेते हुये भाजापा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने सपा पर तीखा हमला किया और प्रदेश में दिन व दिन बढ़ रहे अपराधो के ग्राफ का पोस्टमार्टम कर डाला| उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधो का जिम्मेदार समाजवादी पार्टी के नेताओ को बताया| श्री खन्ना ने कहा की समाजवादी पार्टी के नेता ही अपराध को बढ़ावा दे रहे है|

शहर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हॉउस मे पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्होंने कहा की प्रदेश में सैकड़ो की संख्या में सिपाही, दरोगा, थानाध्यक्ष पिटे जा चुके है| जिसमे से मात्र एक वर्ष में 622 पुलिस के पीटने मामलो को दर्ज किया गया| उसमे से भी अधिकतर में फाइनल रिपोर्ट सत्ता के दबाब में लगा दी गयी| इसके साथ ही साथ मुलायम सिह के जनपद दौरे के दौरान पुलिस लाइन गेट पर जहानगंज थानाध्यक्ष व सिपाही को सपा नेताओ ने दिन दहाड़े पीट दिया था| जिसमे सत्ता के दबाब में अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही तक नही कर पायी|
उन्होंने बताया की आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक बीते तीन वर्ष के सपा शासन काल में उत्तर प्रदेश में डकैती की 244 घटनाये हुई जिसमे 172 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किये गये जबकि चार में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी| 68 मामलो में अभी जाँच चल रही है| लूट के 3468 घटनाये हुई जिसमे 2299 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किये गये और 421 मामलो में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी| जबकि 748 मामले में अभी जाँच चल रही है| पिछले तीन वर्ष में प्रदेश में 4929 को मौत के घाट उतार दिया गया जिसमे 3391 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया| और 337 केसों में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी| 1201 मामले अभी भी जाँच के दायरे में है| गृहभेदन के 6457 मामले दर्ज किये गये जिसमे 1800 के के खिलाफ आरोप पत्र, 3340 के खिलाफ अंतिम रिपोर्ट व 1317 केसो में जांच चल रही है|
इसके साथ ही साथ फिरौती 71 , अपहरण 11085 , दहेज हत्या 2376 , बलात्कार 3050 , महिला उत्पीड़न 11023 , वाहन चोरी 28632 व चोरी की 46563 मामले हुए| जिसमे पुलिस अपने हिसाब से जाँच कर रही है| अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है|श्री खन्ना प्रदेश में बिजली की स्थित खराब है| सरकारी अस्पतालों में चौकीदार चिकित्सीय सेवाये दे रहे है| चिकित्सको की भारी कमी है| किसान को उसका मुआवजा नही मिल पा रहा है| हैण्डपम्पो 25 से 35 प्रतिशत तक खराब पड़े है| बेसिक शिक्षा की की कमर टूट चुकी है| बिना कोई शासनादेश के प्रदेश के सरकारी अस्पताल शनिवार को आधे दिन ही खुलते है|

इस जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री विमल कटियार, सांसद प्रतिनिधि रामवीर शुक्ला, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, धीरेन्द्र वर्मा, वीरेंद्र कठेरिया, डॉ० प्रभात अवस्थी, मिडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे|