हर्ष फायरिंग में दुल्हन का भाई गम्भीर

Uncategorized

goli 0फर्रुखाबाद: बीती रात फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विजाधपुर निवासी युवक अजीत पाल पुत्र अमर सिंह पाल हर्ष फायरिंग में गम्भीर रूप से घायल हो गया| उसे लखनऊ के लिये रिफर कर दिया गया है|
गाँव के ही मान सिंह पाल की पुत्री वन्दना पाल का विवाह पड़ोसी जनपद कन्नौज हुसैनपुर सलेमपुर निवासी रावेन्द्र सिंह पाल के पुत्र कृष्णपाल पाल के तय हुआ था| बीती रात दुल्हन के पड़ोसी मातादीन पाल के पुत्र मिट्टू पाल ने तमंचे से फायरिंग कर दी| गोली बधू के चचेरे भाई अजीत के सर में जा लगी जिससे वह गम्भीर घायल हो गया| परिजन तत्काल उसे आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये जंहा से उसे रिफर कर दिया गया| कानपुर से भी उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को कोई सूचना नही है| बीते दिनों ही जिलाधिकारी एनके एस चौहान के द्वारा हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह रोक लगाई गयी थी| उन्होंने आदेश दिये थे की यदि विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग हुई तो सम्बन्धित चौकी के दरोगा और थानेदार पर कार्यवाही की जायेगी| इसके बाद भी विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग का दौर नही रुक रहा है|