मार्ग दुर्घटनाओ में आर्मी हवलदार सहित तीन की मौत, कई जख्मी

Uncategorized

GAURAV, AADESH, PUTTU ACSIDENTफर्रुखाबाद: जनपद में बीती रात हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओ में तीन की दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस ने शवो को बीती रात ही लोहिया अस्पताल में पंहुचाया| शुक्रवार को सुबह पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

विवरण के अनुसार 18 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी डबरी राजेपुर जनपद की सरहद से सटे शहजंहापुर के थाना अल्लागंज क गाँव रघुनाथपुर में एक शादी समाहरोह से पैदल घर वापस आ रहा था| तभी राजेपुर थाना क्षेत्र रामगंगा पुल पर टैम्पो ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| मृतक को थाने का सिपाही ज्ञानेद्र सिंह ने लोहिया अस्पताल पंहुचाया
दूसरी घटना में जहानगंज थाना क्षेत्र के क़स्बा निवासी 39 वर्षीय सैनिक आदेश कुमार पुत्र बाबूराम बाइक से फतेहगढ़ आ रहे थे| फतेहगढ़ कोतवाली के लोको रोड पर उन्होंने अपना मकान बना लिया था| जंहा वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे| थाना क्षेत्र के ग्राम खेडा के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर वह गम्भीर रूप से घायल हो गये| 108 एम्बुलेंस से उन्हें ईएमटी पुष्पेन्द्र कुमार ने लोहिया अस्पताल पंहुचाया| उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया| मृतक सैनिक की पत्नी गीता देवी अपने अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पंहुची| मृतक के छोटे पुत्र अंशुल ने बताया की उसके पिता मणिपुर (डिमापुर) में आर्मी हवलदार के पद पर कार्यरत थे| कुछ दिनों का अवकाश लेकर घर आये थे|
तीसरी घटना में 21 वर्षीय रामचरन उर्फ पुत्तु पुत्र राजकुमार निवासी बकौरा लोनार हरदोई को रूपापुर हरपालपुर मार्ग पर विरुआपुर गाँव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे उसके साथ साथ बाइक प् र्बैठे गाँव का ही 22 वर्षीय अतुल पुत्र जगदीश सिंह भी गम्भीर रूप से घायल हो गया| दोनों को बीती रात लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा कुछ देर बाद पुत्तु ने दम तोड़ दिया| जबकि अतुल को रिफर कर दिया गया| पूतु अपनी बहन के घर सरसई पाली जा रहा था| मृतक के परिजन भी पंहुच गये| सभी शवो को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|