सपा कार्यालय में महिला सभा की जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष भिड़ी

Uncategorized

sushma sulkshna spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा जाटव व वर्तमान जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह में जमकर विवाद हो गया| बीच बचाव करने में अमृतपुर विधान सभा अध्यक्ष केके यादव ने भी कहा सुनी हुई|

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता प्रभारी( कन्नौज, फर्रुखाबाद) के जिला कार्यालय पर पंहुचने से पूर्व ही महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा जाटव में जमकर विवाद हो गया| सुषमा जाटव का आरोप है की वर्तमान महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव की पार्टी कार्यालय पर लिखी नाम की पेंटिंग के आगे अपना भी नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखवा दिया है| जो नियम विरुद्ध व अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है| इसके साथ ही साथ उनका आरोप था की महिला सभा की कार्यकारणी पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के कुर्सी के उतारते ही भंग हो गयी| महिला सभा की वर्तमान जिलाध्यक्ष फर्जी है|

इस बात पर दोनों महिला नेताओ में पार्टी कार्यालय के अन्दर ही भिडंत हो गयी| फर्जी व असली की इस लडाई में काफी लोगो ने बीच बचाव करने का प्रयास किया| युवजन सभा के विधान सभा अध्यक्ष केके यादव के साथ भी कहा सूनी हो गयी| बाद में सुषमा जाटव ने अपने पैड पर लिखित रूप से महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता से लिखित रूप से शिकायत की|

महिला आयोग की सदस्य ने बताया की उनको महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह के द्वारा निर्देश प्राप्त हुये थे की सभी जनपदों में में महिलायों को समान अधिकार मिलने चाहिए| इस लिये सपा कार्यालय के गेट पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष का नाम व फोन नम्बर लिखा दिया गया| इसके साथ ही साथ उन्होंने महिला सभा की जिलाध्यक्ष को भी सही ठहराया की जो वर्तमान में जिलाध्यक्ष है वही रहेगी| उन्होंने विवाद करने वालो के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही करने को कहा है| और रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौपने की बात कही है|