युवा शक्ति की बैठक में विधुत कटौती पर आक्रोश

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के द्वारा आयोजित बैठक में रात में अघोषित विधुत कटौती पर आक्रोश व्यक्त किया गया| इस दौरान कुछ कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गयी|

फतेहगढ़ स्थित सुमित सक्सेना के आवास पर आयोजित बैठक में युवाओ ने अघोषित विधुत कटौती, शहर के खराब पड़े सभी आरो प्लांट को ठीक ना कराने की बात पर गम्भीरता से चर्चा का आक्रोश व्यक्त किया| संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की पूर्व में ही इस सम्बन्ध में प्रशासन को अवगत करा दिया गया था| लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी| इसके साथ ही साथ गौ हत्या पर भी काफी नारजगी व्यक्त की गयी| इस दौरान मोहित श्रीवास्तव, सुमित सक्सेना, मोहित यादव, हिमाशु श्रीवास्तव, अतुल कुशवाह, अजय कुमार, मनीषकुमार, सचिन कटियार, हिमाशु कुमार आदि मौजूद रहे| अध्यक्षता मोहित गुप्ता ने व संचालन पंकज प्रकाश ने किया|