1450 रुपये से कम गेंहू खरीद तो होगी जेल: डीएम

Uncategorized

dm 9फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा है की क्रय केन्द्रों पर 1450 रुपये में गेंहू खरीदा जा रहा है यदि इससे कम कीमत में कोई जिले में गेंहू खरीदता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी|

डीएम अमृतपुर तहसील दिवस में पंहुचे जंहा उन्होंने समस्याये सुनी| ग्रामीणों ने गुहार लगायी कि वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसल का लेखपालो ने सही आंकलन नही किया| जिस पर उन्होंने तत्काल तहसीलदार आरपी चौधरी को ग्राम अम्बरपुर भेज कर अबलोकन कराया| जाँच कर लौटे तहसीलदार ने डीएम को बताया की सभी ग्रामीणों का मुआवजा मिल चुका है केबल तीन किसान को ही मुआवजा नही दिया गया| यह वे है जिनका कोई नुकसान नही हुआ| तहसील दिवस में पेंशन से सम्बन्धित मामलो की भरमार रही| सभी को उन्होंने भरोसा दिया| इसी बीच हमीरपुर सोमवंशी के कोटेदार की शिकायत पर उनके विरुद्ध सीओ कालूराम दोहरे दो ऍफ़आईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये| नवागन्तुक एसडीएम प्रेमनाथ को तालाब पर चकरोड पर अबैध कब्जे हटाए जाने के निर्देश दिये|

इसके बाद जिलाधिकारी जब वापस मुख्यालय लौट रहे थे तभी राजेपुर में एक किशोर द्वारा सड़क पर फड बिछाकर गेंहू खरीदते देख उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी और सुरक्षा कर्मी से उसे पकडवा लिया| किशोर ने बताया की व् 1200 रुपये में खरीद कर रहा है| जिस पर डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने कहा कि जनपद में जगह-जगह क्रय केंद्र खोले गये है| जिन पर 1450 रुपये गेंहू की खरीद की जा रही है| ग्रामीणों ने बताया कि अभी बहुत सा गेंहू खरीद हेतु पड़ा है| उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि सबका गेहू खरीद केंद्र पर ही खरीदा जायेगा| यदि किसी ने जिले में 1450 रुपये से कम कीमत पर खरीदा तो जेल भेज दिया जायेगा| उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिये ग्राम तुषौर में जाकर गेंहू की खरीद करे|