रसोइया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा

Uncategorized

bsa 12फर्रुखाबाद : मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ के आह्वान पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के लिये जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों रसोइया बुलाई गयी थी| जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का रहे मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कटारिया एवं उनकी पत्नी प्रदेश अध्यक्ष काजल कटारिया को रसोइयों से अवैध वसूली के आरोप में फतेहगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।धरना प्रदर्शन के लिये रसोइयों को कलेक्ट्रेट में एकत्र करने से शुक्रवार को विद्यालय में एमडीएम नहीं बना।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के लिये जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों की संख्या में रसोइया पहुंचीं। जबकि किसी भी प्रदर्शन के लिये कोई अनुमति नही ली गयी थी| वही पत्ता उल्टा पड़ गयी| रसोईयो ने डीएम से लिखित में शिकायत पत्र दिया| जिसमे संघ के पदाधिकारियो के द्वारा नौकरी स्थाई कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। कुछ समय के लिये रसोईयो ने हंगामा भी किया| जिसके बाद डीएम एन के एस चौहान ने मौके पर बेसिक शिक्षा आधिकारी योगराज सिंह को तलब कर लिया| जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर सभी रसोईयों के बयान दर्ज किये| प्राथमिक विद्यालय पुरौरी में तैनात रसोइया राजेश्वरी देवी, नगला चंपत की सुखदेवी, फतनपुर की शैलेष कुमारी, प्रेमा देवी, राजवती आदि रसोइयों ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने उनसे स्थायी नियुक्ति कराने का झांसा देकर 2-2 सौ रुपये वसूले हैं।

इसके बाद बीएसए ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कटारिया एवं उनकी पत्नी प्रदेश अध्यक्ष काजल कटारिया को कलेक्ट्रेट बुलाया| डीएम के निर्देश पर मौके पर आये फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी ने दोनों को पुलिस जीप में बिठा लिया और कोतवाली ले गये| 125 रसोइयों के हस्ताक्षर से तहरीर से एकता संघ के खिलाफ शिकायत दे दी| फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि कोई ठोस सबूत ना होने और रसोईयों के द्वारा अपने बयान से पलटने के कारण दोनों को रिहा कर दिया गया है|