पालिकाध्यक्ष पति ने विकास मंच नेताओ को सुनाई खरी खोटी

Uncategorized

vikas manchफरर्रूखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के लोहाई रोड स्थित घर के बाहर धरना प्रदर्शन करने पर उनके पति मनोज अग्रवाल से विकास मंच नेताओ का विवाद हो गया| चेयरमैन पति ने उन्हें जमकर खरी खोटी सूना दी|

विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ता बीते 26 अप्रैल को नगर पालिका की फागिंग मशीन से टकराकर घायल हुई बच्ची को साथ लेकर पालिका अध्यक्ष के घर के बाहर पंहुच गये| कार्यकताओ ने मनोज अग्रवाल, नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेवाजी की| कुछ देर बाद ही मनोज अग्रवाल को सूचना मिली तो वह भी घर से बाहर अपने कार्यालय में आ गये| उन्होंने ने एक कर्मचारी भेज कर प्रदर्शन कर रहे लोगो को अन्दर बुलाया|

अन्दर आते ही मनोज अग्रवाल ने राहुल जैन को आड़े हाथ लिया| उन्होंने कहा की जब वह पहले ही बच्ची के इलाज में 35 हजार रुपये खर्च कर चुके है तो फिर यह यह प्रदर्शन किस लिये| घायल मासूम के पिता रामू कोरी ने आरोप लगाया की वह कई बार पालिक अध्यक्ष के आवास पर आया तो उसे कोई नही मिला| उसकी बच्ची के एक बार पट्टी का खर्च लगभग नौ सौ रुपये है| इतना पैसा उसके पास नही है| कई दिनों से वह काम पर भी नही गया|

पालिकाध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल ने कहा की बच्ची का इलाज उनके ऊपर दबाब बनाकर नही कराया जा सकता| दुर्घटना नगर पालिका के वाहन से हुई तो कार्यवाही क्यों नही करते| उन्होंने इलाज कराने से मना नही किया है| जिस पर विकास मंच कार्यकर्ता बैरंग लौट गये| इस दौरान विजय मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, इमरान दीक्षित, अमन जैन, मो० अनीस, ईशांत साध, नवनीत शाक्य, इमरान फारुख आदि लोग मौजूद रहे|