लड़का-लड़की में किया भेद तो बाद में होगा खेद

Uncategorized

viklangफर्रुखाबाद: रेडिकल इंस्पायरिंग पब्लिक स्कूल समिति के द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली में विकलांग छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया| नगर मजिस्ट्रेट ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया|
आवास विकास स्थित संस्था से निकाली गयी रैली मोहल्ले के मुख्य मार्गो से होती हुई पुन: विधालय में समाप्त हुई| रैली में शामिल बच्चों ने पढ़ी लिखी लडकी रौशनी घर की, अशिक्षा परेशानी की जड, एक भी बच्चा नाम लिखाने से छूटा हमारा संकल्प टूटा| लड़का लडकी में किया भेद तो बाद में होगा खेद, पहला बाल अधिकार उत्तम शिक्षा का अधिकार आदि नारे लिखे कागज पकड़े थे| रैली में तकरीबन 75 बच्चों ने हिस्सा लिया| संस्था के संचालक धीरेन्द्र सिंह फौजी ने कहा की एक और दो रुपये में विकलांग बच्चों को पढ़ा रहे है उसके ऊपर शासन प्रशासन की अपेक्षा झेल रहे है| रैली के बाद सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये| सरोज, जगवीर सिंह यादव, सुधांशु कटियार, मोहिनी गिहार, चांदनी कुशवाह आदि मौजूद रहे|