राम भरोसे केन्द्रीय कारागार की सुरक्षा

Uncategorized

central-jailफर्रुखाबाद:सेन्ट्रल जेल में सुरक्षा के नाम पर बंदी रक्षको की भारी कमी है| डिप्टी जेलरो भी नाम मात्र के है| इससे यह प्रतीत होता है की सुरक्षा के नाम पर प्रशासन कितना सुस्त है| आये दिन हो रही बारदातो से भी विभाग कोई सबक नही ले रहा है| जबकि जेल माफियाओ व शातिर अपराधियों से भरी पड़ी है| उनकी सुरक्षा में होमगार्डो को लगाया जाता है|

फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल का नाम एशिया की बड़ी जेलों में सुमार किया जाता है| 989 बीघा में फैली जेल अपने आप में एक इतिहास समेटे है| इसके बाद भी जेल में सुरक्षा की भारी कमी है| जेल वर्षो से कमजोर कंधो की सुरक्षा में है| जेल में 150 बंदी रक्षको की जगह है जबकि उनके स्थान पर वर्तमान में मात्र 60 बंदी रक्षक ही तैनात है| आधे से भी कम बंदी रक्षको से जेल में माफियाओ की सुरक्षा को खतरा भी रहता है| वही जेल में हर सर्किल के लिये एक डिप्टी जेलर कीआवश्यकता है| कुल मिलाकर जेल में एक दर्जन डिप्टी जेलरो की जगह पर मात्र दो डिप्टी जेलर ही है| वही तीन चिकित्सको के जगह पर मात्र एक चिकित्सक ही मौजूद है| वह भी कई दिनों से जेल अस्पताल नही आये है| चार फार्मासिस्ट के स्थान पर एक ही तैनात है| जिससे बन्दियो की जान का खतरा बढ़ गया है| बंदी रक्षको की कमी पूरी करने के लिये जेलों में होमगार्ड त्तैनात किये गये थे| जिसमे 89 होमगार्ड जेल में तैनात है|

जेल अधीक्षक रामकुमार त्रिपाठी ने बताया जेल वर्षो से बंदी रक्षको की कमी से जूझ रही है| वर्तमान में तैनात 60 बंदी रक्षको में से लगभग 15 अवकाश पर बने रहते है| जिससे भारी मुसीबत का समान करना पड़ता है| जेल में बंदी रक्षको की कमी के सम्बन्ध में कई बार आला अधिकारियो को लिखा जा चुका है|