नई प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में भाजपा महिला मोर्चा

Uncategorized

bjp 456लखनऊ:भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करने के बाद नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। जिसमें करीब आधा दर्जन दावेदारों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

कानपुर की कमलावती सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने भोपाल में आठ मई से प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने का कहा है। नई प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक संगठन के दोनों पदों का दायित्व कमलावती सिंह पर रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि गाजियाबाद में दस मई से प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दी जाएगी।

उधर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है। उनमें चित्रकूट की रंजना उपाध्याय के साथ राखी त्यागी का नाम शुमार है। वर्तमान में दोनों प्रदेश महामंत्री पद पर आसीन है। भाजपा सहमीडिया प्रभारी अनिता अग्रवाल एडवोकेट व महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपने की पैरोकारी भी हो रही है। साथ ही उपाध्यक्ष अनीता रावत व निर्मला द्विवेदी और बनारस की मीना चौबे का नाम भी लिया जा रहा हैं।